गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता विभाग ने मंगलवार को पुलिस चौकी ग्रीन एवेन्यू, अमृतसर शहर में तैनात सीनियर कॉन्स्टेबल निशान सिंह को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को राजिन्दर सिंह निवासी नयी आबादी, अमृतसर द्वारा दर्ज करवायी गयी शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया
गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी चोरी के एक मामले में उसका वाहन ‘सुपरदारी’ पर छोड़ने के बदले तीन हजार रुपये की रिश्वत की माँग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

विजीलेंस टीम ने मौके पर उसके कब्ज़े से रिश्वत की रकम बरामद की। इस सम्बन्ध में मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *