गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस हवलदार निलंबित

पुरी : ओडिशा में पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में 60 वर्षीया महिला के साथ मारपीट की घटना में एक पुलिस हवलदार को निलंबित करने के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर की जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विशाल सिंह ने बताया कि बरहामपुर की माधुरी दास नाम की महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को जब वह मंदिर में पीठासीन देवताओं के दर्शन कर रही थीं, तभी अचानक वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने उनके सिर पर वार किया। मंदिर के कुछ कर्मचारियों ने उसे सिर पर खून बहने की चोट के साथ मंदिर एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस हवलदार को निलंबित कर दिया गया है और घटना की डीएसपी स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के विशेष वेश देखने के लिए कार्तिक महीने के इन अंतिम पांच दिनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, जिन्हें ‘पंचका’ के नाम से जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *