गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने नक्सली शिविर को ध्वस्त कर जब्त की नक्सली सामग्री

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पेददा कोरमा के जंगल में आज पुलिस ने नक्सलियाें के एक शिविर को ध्वस्त कर मौके से बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से आज सूचना मिली थी कि जिले के पेददा कोरमा के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। यहॉँ एक नक्सली शिविर में नक्सली कमांडर, गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमाण्डर दुला कारम जैसे बड़े खूंखार नक्सली भी मौजूद हैं। इसके बाद बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा बल के जवानों को मौके के लिए भेजा गया।

इसी दौरान जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जो काफी देर तक चली। पुलिस बल को भारी पड़ता देख नक्सली शिविर को छोड़कर भाग गए। मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, नक्सलियों की वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए हैं। अभी भी इलाके में तलाशी अभियार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *