गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोड़ का निम्बाहेड़ा में झगड़े के बाद पुलिस तैनात

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मोड का निम्बाहेड़ा में दो समुदायों के दो युवकों के बीच जमीन पर कब्जा जमाने के मामले को लेकर झगड़ा होने एवं दो मोटरसाइकिलों में आग लगा देने के बाद शुक्रवार रात पुलिस तैनात करनी पड़ी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा गोवर्धन लाल ने बताया कि मोड का निम्बाहेड़ा में इस्माइल ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और इस जमीन पर राजू माली कब्जा करना चाहता है। इसे लेकर रात को दोनों में झगड़ा और मारपीट हो गई। इसके बाद राजू अपने साथियों के साथ जाकर इस्माइल के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस जाब्ता मौैके पर पहुंचा। स्थिति को देखते हुये गांव में पुलिस तैनात कर दी गई ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो वहीं पुलिस अधिकारी स्थिति पर निगाह रखे हुये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *