गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़

तीन दुर्दांत नक्सली ढेर

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के जंगलों में आज तड़के सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन दुर्दांत माओवादी मारे गए, जिनके शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तड़के कोयलीबेड़ा इलाके के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

तभी माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया और इस घटनाक्रम में सुरक्षा बल भारी पड़े, जिसके बाद माओवादी भाग खड़े हुए। माओवादियों के भाग खड़े होने से सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान तीन माओवादियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए हैं। कोयलीबेड़ा के जंगलों में अभी भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। संभवतः माओवादियों के और शव बरामद हो। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवान सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *