गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उपद्रव के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के बारादरी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान हुये उपद्रव के मामले के तीसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने भी अपनी ओर से एफआईआर दर्ज कर ली है। जोगी नवादा पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट में एक अज्ञात को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त होना बताया गया है। इससे पहले एक व्यक्ति द्वारा करीब 150 लोगों पर एक एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इस बीच मंगलवार दोपहर मुस्लिम संगठनों द्वारा एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निष्पक्ष कार्यवाही का आग्रह किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने तीसरे दिन पथराव और उपद्रव मामले में एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कराया है। इस बीच आईएमसी ने जोगी नबादा में कांवरियों पर हुए पथराव में पुलिस द्वारा एकतरफा प्रतिक्रिया कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। गुस्साए लोगों ने मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आईएमसी नेताओं ने अपर नगर मजिस्ट्रट (प्रथम) को दिए ज्ञापन में कहा है कि जोगी नवादा निवासी शहरिन की ओर से कांवरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। जिलाधिकारी शिवा कांत द्विवेदी ने बताया कि थाना बारादरी क्षेत्र जोगी नबादा में कांवरियों पर हुए पथराव मामले में पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है। गौरतलब है कि इस सिलसिले में एक पूर्व पार्षद समेत दो लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *