गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस को दो युवकों के शव सड़क पर मिले

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में महू-नीमच राजमार्ग पर कांडरवासा फंटे के पास दो युवकों के शव मिले हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात गश्त के दौरान पुलिस के जवानों को कांडरवासा फंटे के पास डिवाइडर के समीप दो युवकों के शव मिले। इसके साथ ही एक मोटरसायकल भी मौके पर गिरी मिली है। इसके बाद नामली थाने को सूचित किया गया। मृत युवकों की पहचान केशव गुर्जर (29) निवासी ग्राम सेमलिया तथा गजेंद्र डोडिया (30) निवासी ग्राम अमलेटा के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी कार्य से कल कांडरवासा गए थे। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
इस संबंध में मृतकों के परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने युवकों की हत्या होने की आशंका जताई। स्वजनों एवं अन्य लोगों ने घटना की जांच की मांग करते हुए अमलेटा फंटे पर आज चक्काजाम किया। पुलिस से जांच का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम समाप्त किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *