गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को यहां देवगांव रंगारी पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पुलिस हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पुलिस स्टेशन से जुड़े हेड कांस्टेबल सुरेश देवराम शिंदे ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और उसके भाई और भाभी द्वारा दर्ज मामले में मदद करने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
इस पर शिकायतकर्ता ने एसीबी की शहर इकाई से संपर्क किया तो एसीबी टीम ने आज उसी पुलिस स्टेशन में जाल बिछाया और हेड कांस्टेबल को रिश्वत के पैसे के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिंदे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *