गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस जवान ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, निलंबित

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक पुलिस जवान ने सोमवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जवान को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि जवान पहले से ही शादीशुदा है लेकिन अन्य लड़की के साथ उसका अवैध संबंध था। युवती ने कुछ दिनों पहले ही जवान के खिलाफ 354 का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में हालांकि जवान को जमानत मिल चुकी है।

युवती जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी, इस बात को लेकर जवान काफी परेशान रहता था। इसी बीच कल देर रात उसने पहले ढाबे पर, फिर पेट्रोल पंप में और अपने ही घर के बाहर फायरिंग कर दी। जवान की ड्यूटी क्वेशचन पेपर की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी जहां से निकलकर उसने फायरिंग की है। इसके बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है और इंसास रायफल भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *