गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को आज दोपहर लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने पांच हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर के थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह तोमर और आराधना के साथ गई विशेष टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिश्वत लेते पकड़े गए प्रधान आरक्षक की पहचान कदम सिंह के रूप में हुयी है। वह फरियादी रामनारायण कुशवाहा से वाहन दुर्घटना के मामले में चालान पेश करने के एवज में पांच हजार रुपयों की रिश्वत मांग रहा था। रामनारायण ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर से की थी। आरोपी के खिलाफ बदरवास में ही कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *