गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थानाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में भृष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लखनपुर थाना अधिकारी राम अवतार बैरवा को आज 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ब्यूरो के उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह द्वारा की गई इस कार्यवाही के बारे में बताया गया कि मई गांव का रहने वाला देवेंद्र सिंह शहद का व्यापार करता है। उसने एक व्यक्ति को 4 लाख 35 हजार का शहद बेचा था, लेकिन व्यक्ति ने देवेंद्र को उसके पैसे नहीं दिए। इसके बाद देवेंद्र ने लखनपुर थाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए थाना अधिकारी राम अवतार परिवादी से 25 हजार की रिश्वत मांगने के साथ पैसे देने का लिए बार-बार दबाव बना रहा था। शनिवार को परिवादी 20 हजार रुपए देने आया तो धौलपुर ।ब्ठ ने थाना अधिकारी को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *