गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

थानाधिकारी की बेटी से ठगी

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना प्रभारी की बेटी के साथ 84 हजार रूपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंसल सिटी, आरजिया निवासी और मांडल थाना प्रभारी लक्ष्मणराम विश्नौई की बेटी नव्या ने मांडल थाने में रिपोर्ट दी कि वह, अपने माता-पिता के साथ अंशल सिटी में रह रही है। गत 19 सितंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आया कि उसके मामजी संकट में है।

आप तुरन्त मेरे उक्त मोबाईल नम्बर पर रुपये फोन पे करो। इस पर नव्या ने अपने मोबाइल से खाते से मोबाईल नम्बर से दो बार उक्त मोबाईल नम्बर पर 8000 एवं 4000 रुपये फोन पे किये। इसके बाद नव्या ने अपनी माता गरिमा विश्नोई के खाते से उनके मोबाईल नम्बर से तीन बार 24-24 हजार रुपये फोन पे से उक्त नम्बर पर रुपये ट्रांसफर किये।
नव्या ने रिपोर्ट में बताया कि इस प्रकार उक्त मोबाईल धारक ने परिवादिया नव्या को झूठ बोलकर धोखाधडी कर 84000 रुपये हडप कर लिये। नव्या की इस रिपोर्ट पर मांडल पुलिस ने अपराध धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसकी जांच मांडल चौकी प्रभारी एएसआई चिराग अली को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *