गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने 1078 बोतल अवैध शराब बरामद की

पठानकोट : पंजाब की पठानकोट पुलिस ने शनिवार एक कार से आठ लाख मिली लीटर (1078 बोतल) अवैध शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने पत्रकार वार्ता में बताया की खुफिया सूचना के आधार पर डीएसपी सिटी पठानकोट लखविंदर सिंह की निगरानी में एसएचओ नंगल भूर शोहरत मान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अपराधियों को, जिनमें एक महिला है, को अवैध शराब और कार सहित गिरफ्तार किया। इससे पूर्व पिछले सप्ताह पुलिस ने एक कार में छिपाकर रखी गई 326250 मिली लीटर अवैध शराब बरामद की थी।
आराेपियों की पहचान कांगड़ा जिला के डमटाल के गांव छनी निवासी नरेश कुमार पुत्र और अनीता देवी पत्नी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना नंगलभूर में आबकारी अधिनियम की धारा 61/1/14, प्राथमिकी संख्या 17 दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर इस अवैध धंधे की पूरी सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *