गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने 15 साल पहले लूटी एक रायफल बरामद की

जगदलपुर : नक्सलियों द्वारा वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण बाजार में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान पर हमला कर उससे लूटी गई एक रायफल को पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में बरामद कर लिया है।
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने आज बताया कि 19 सितंबर को दंतेवाडा और सुकमा जिले की सीमा के निकट में नागारम के जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई थी।

इनके पास एक इंसास और एक बारह बोर की रायफल बरामद हुई है। पुलिस ने जब हथियारों का परीक्षण करवाया तो बरामद इंसास राइफल 15 वर्ष पूर्व कटेकल्याण साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे सीआरपीएफ के जवान से लूटी हुई मिली। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नक्सलियों से कई हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें कुछ पुलिस के लुटे हुए हथियार भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *