गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने 5 को आतंकवादी समूह में शामिल होने से बचाया

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने बारामूला में पांच लोगों को एक आतंकवादी समूह में शामिल होने से बचाया।
पुलिस ने बताया कि दो नाबालिग सहित पांच लोगों को समझा-बुझाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, “बारामूला पुलिस ने भारतीय सेना के 29 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के साथ मिलकर आतंकवादियों की एक बड़ी गतिविधि का पता लगाया, जिसके तहत युवाओं को बहका कर आतंकवादी समूह में शामिल किया जा रहा था। पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच लोगों को आतंकवादी समूह में शामिल होने से बचाने में सफलता हासिल की।”
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों द्वारा कुछ युवाओं को आतंकवादी समूह में शामिल होने के लिए बहकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “सुरक्षा बलों की ओर से प्राप्त जानकारी के इन युवाओं को पता लगाया गया। इसके बाद इन लोगों से इनके परिजनों की मदद से लगातार पूछताछ की गयी। पूछताछ में इन लोगों द्वारा किए गए खुलासे से पता चला कि ये लोग सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के सम्पर्क में थे। ” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी इन लोगों को आतंकवाद की राह पर लाने की कोशिश कर रहे थे। उचित परामर्श के बाद इन युवकों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *