चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आत्महत्या करने जा रहे युवक की जान बचा ली गयी।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भरतपुर क्षेत्र के हिनौतामाफी निवासी दिनेश कुमार खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा रहा है। इस सूचना पर पीआरवी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची और फांसी लगा रहे व्यक्ति को रस्सी काट कर नीचे उतारा।
उन्होने बताया कि पूछताछ में पता चला कि परिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है, जिसके चलते दिनेश कमरे में जाकर लोहे के एंगल में ड्रम के सहारे रस्सी बांधकर फांसी लगा रहा था। आत्महत्या करने जा रहे युवक को पुलिस वालों ने समझाया और परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस कार्य की इलाके में सराहना की गई।
पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से बचाया
