चित्तौड़गढ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में पुलिस ने रात को बाहर से आने वाले अनजान गरीब यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर दो रैन बसेरे लगाये है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ट्रेन एवं अन्य वाहनों के लंबे इंतजार के दौरान भरी सर्दी में आश्रय लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। रेलवे विभाग के रेस्ट हाउस एवं नजदीकी होटल की व्यवस्था महंगी होने एवं यात्रियों द्वारा खर्च वहन नहीं कर पाने के लिए जिला पुलिस ने इन यात्रियों का सहयोग करने के लिए रैन बसेरा का संचालन बुधवार को शुरू किया।
यात्रियों एवं राहगीरों को विश्राम हेतु उचित स्थान नहीं मिलने पर ऐसे लोगों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने एक नवाचार करते हुए चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के महाराणा प्रताप गेट के बाहर एक रेन बसेरे का संचालन शुरू किया।
उक्त रैन बसेरा में करीब 40 से 50 व्यक्ति सुरक्षित रह कर रात व्यतीत कर सकते हैं। यहां यात्रियों व राहगीरों के लिए गर्म बिस्तर की उचित व्यवस्था रहेगी। फ़िलहाल इसका सारा खर्च पुलिस अपनी ही जेब से वहन करेगी और जरूरत पड़ी तो जन सहयोग लिया जायेगा।
पुलिस ने गरीब यात्रियों के लिए लगाये रैन बसेरे
