गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस चौकी प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

झुंझुनू : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक भ्रष्टाचार ब्यूरो झुंझुनू जिले के पचेरी थाना के हेड कांस्टेबल रमेश कुमार को आज दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी झुंझुनू जिले के पचेरी थाना की भालोठ पुलिस चौकी का इंचार्ज है। यह कार्रवाई एसीबी झुंझुनू के अतिरिक्त पूलिस अधीक्षक इस्माइल खान के नेतृत्व में की गई। खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार है। वह झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ के चिमा का बास का रहने वाला है तथा झुंझुनू जिले के पचेरी थाना के अन्तर्गत भालोट में चौकी प्रभारी के पद पर कार्यरत है।
उसके खिलाफ ढाणी भालोठ निवासी राकेश कुमार ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल की छिना छपटी की रिपोर्ट पचेरी थाना में दी थी। जिसकी जांच भालोठ चौकी इंचार्ज रमेश कुमार कर रहा था। इसकी एवज में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था। उसके बाद 10 हजार में सौदा तय हुआ। सौदा तय होने के बाद परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवा दी। उसके बाद एसीबी ने सत्यापन करवाया। जिसमें शिकायत सही पाई गई।
सोमवार को एसीबी ने ट्रेप रचा और रिश्वत की रकम 10 रुपए लेकर परिवादी राकेश कुमार को आरोपी हैड कांस्टेबल रमेश कुमार के पास भेजा। ज्योंही चौकी इंचार्ज रमेश ने परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली। तभी एसीबी ने ईशारा मिलते ही आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। उनसे रिश्वत की रकम बरामद कर ली है तथा पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *