गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजधानी जयपुर में सोडाला थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक मीणा को शुक्रवार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो की जयपुर शहर प्रथम में शिकायत की कि उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमें में उसके निर्दोष होते हुए भी जबरन मुलि्जम बनाने की धमकी देकर पुलिस उपनिरीक्षक 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक अशोक मीणा को परिवादी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के उपमहानिरीक्षक डा रवि के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *