गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने बुधवार को फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद के नबीपुर पुलिस चौकी प्रभारी, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) मनदीप सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मनदीप सिंह को लुधियाना निवासी विनीत कुमार की दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर उसके दो निजी एंबुलेंस को छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये मांग रहा है, जो एक ट्रक के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी थी, लेकिन सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। इस सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला थाना सदर में दर्ज
है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में पांच हजार रुपये पहले ही ले लिये थे।
आरोपी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो के थाना ई.ओ.डब्ल्यू., लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *