भरतपुर : राजस्थान के डीग जिले में कैथवाड़ा थाना इलाके के नगला आराम सिंह गांव में पुलिस पर हमला करने के तीन आरोपियों को आज हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सोमवार देर रात सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकडने नंगला गांव कई जहां पर आरोपी के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा पथराव कर पुलिस के गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
पुलिस ने इसके बाद आज सुबह गांव में दोबारा दबिश देकर पुलिस पर पथराव कर हमला करने के 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ ग्रामीणों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने गांव में तोड़फोड़ के साथ घर के बाहर खड़ी बाइकों व घरो के अंदर घुसकर सामान को तोड़ दिया।
बताया गया है कि नगला आराम सिंह गांव के इलियास नाम के व्यक्ति पर गैंगरेप का मामला दर्ज है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार रात को गांव में दबिश दी। आरोपी पुलिस को देख फरार हो गया। पुलिस ने इलियास के दो लड़कों को हिरासत में ले लिया। तब इलियास के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और चारों तरफ से पथराव कर दिया। घटना में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह गांव में दबिश दी। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने पथराव करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस इलियास की तलाश कर रही है।
पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
