गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीमें पुरस्कृत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने आतंकवादी मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीमों को पुरस्कृत किया है। स्वैन ने हाल ही में श्रीनगर के शाल्टेंग इलाके से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 28 9एमएम गोलियां और एक ग्रेनेड बरामद करने वाले पुलिस कर्मियों की टीम को नकद इनाम देने की मंजूरी दी है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अवंतीपोरा और कुलगाम जिलों में आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की गई दो संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी करने वाली टीमों को भी डीजीपी ने एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *