गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूनावाला फिनकॉर्प की को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए इंडसइंड बैंक के साथ साझेदारी

नई दिल्ली : साइरस पूनावाला समूह द्वारा संचालिक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड को इंडसइंड बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसकी योजना तीन महीने के भीतर इस क्रेडिट कार्ड को लॉन्च करने की है।

यह साझेदारी पूनावाला फिनकॉर्प को फ्लेक्सिबल और वर्सेटाइल रिटेल क्रेडिट के नए दौर का हिस्सा बनने में सक्षम बनाएगी।
पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भूतड़ा ने कहा, “हमें भरोसा है कि इंडसइंड बैंक के साथ यह साझेदारी तकनीक को पसंद करने वाले और वित्तीय तौर पर जागरूक भारतीय ग्राहकों को नए जमाने के हमारे फाइनेंशियल प्रोडक्ट से जोड़ेगी और इस तरह से गेम-चेंजर साबित होगी।

पूनावाला फिनकॉर्प में हम अपने ग्राहकों को पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी हिडेन चार्ज के सेवाएं देने में यकीन रखते हैं। हमारी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है और उत्पादों की पेशकश अनोखी व अपनी श्रेणी में सबसे बेहतर है। इस कारण हमें उम्मीद है कि हमारे मौजूदा और संभावित ग्राहकों को असाधारण व बिना किसी रुकावट वाली सेवाओं का अनुभव मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *