गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुंछ : एलओसी के पास घुसपैठिया ढेर

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना के सतर्क जवानों ने शनिवार सुबह एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने पर सैनिकों ने गोलीबारी की और एक घुसपैठिये को मार गिराया। इस घटना के समय घुसपैठिया नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक उसके पास से कुछ विस्फोटक और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि घाटी में 22 मई से शुरू होने वाले जी20 कार्यक्रमों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *