गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनेगा

श्रीगंगानगर : जनसंख्या नियंत्रण समाधान फाउंडेशन के राजस्थान संरक्षक और अलवर के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द ही बनेगा। आहूजा रविवार को यहां फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने देश की सबसे गंभीर समस्या जनसंख्या के बारे में केंद्र और राज्य नेतृत्व द्वारा अब तक किए गए कार्यों और प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनमानस को बताने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। इसका दायित्व उन को सौंपा गया है।
आहूजा ने कहा कि देश में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इससे जनसंख्या और भौतिक साधनों में बहुत ज्यादा असंतुलन पैदा हो रहा है। देश में अराजकता का माहौल पैदा होने का खतरा भी हो सकता है।चिंतक लोगों ने इस फाउंडेशन की जरूरत को महसूस किया। उन्होंने आम जनमानस में इस असामान्य बढ़ोतरी को रोकने के लिए आह्वान किया गया। केंद्र सरकार से भी दो बच्चों के कानून बनाने के बारे में मंत्रणा की। साथ में कुछ सुझाव भी दिए। इसके लिए देश में वातावरण भी तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *