गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सस्ते मकानों के लिए कर्ज में 30 प्रतिशत वृद्धि की संभावना

मुंबई : केयरएज रेटिंग रिपोर्ट के अनुसार कम कीमत के मकानों के लिए कर्ज सहायता में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 29 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2024-25 में 30 प्रतिशत की वृद्धि होने का है। केयरएज रेटिंग की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान छोटे मकानों के लिए कर्ज में वृद्धि की दर धीमी रही लेकिन उसके बाद, “ कम कीमत के मकानों के लिए कर्ज देने वाली कंपनियों ((एएचएफसी)) के कर्ज वितरण में सुधार दिखा और 2022-23 के दौरान इसमें साल-दर-साल 27 प्रतिशत की वृद्धि दिखी।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यह वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।’ केयरएज रेटिंग्स ने एएचएफसी के लिए 31 मार्च, 2024 तक संपत्ति (कर्ज) की गुणवत्ता में सुधार होने और सकल अवरुद्ध ऋण (जीएनपीए) सकल कर्ज के 1.2 प्रतिशत के आरामदायक स्तर पर रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजी की बढ़ी हुई लागत और उच्च परिचालन व्यय के साथ, वित्त वर्ष 2023-24 में कुल पूंजी (दिए गए कर्ज) पर निवेश प्रतिफल के 3.2 प्रतिशत पर रहने की के साथ लाभप्रदता में कमी आने का अनुमान है। एएचएफसी मुख्यत: स्व-रोज़गार वाले ग्राहकों को कर्ज सुविधाएं करती हैं और ऋण वसूली में जोखिम के मामले में संवेदनशील बनी रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *