गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैदराबाद में बीआरएस और कांग्रेस का पोस्टर वार

हैदराबाद : हैदराबाद में चल रही कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बीच रविवार को शहर में ‘भ्रष्ट कांग्रेस मॉडल बनाम उचित बीआरएस मॉडल’ पर पोस्टर देखे गये । दीवार पर चिपकाये गये पोस्टरों में तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा की गई विपरीत योजनाओं और वादों और अन्य राज्यों में जहां वह सत्ता में है, उसके प्रदर्शन को दिखाने का प्रयास किया गया है।
पोस्टरों में दलितों को वित्तीय सहायता, विकलांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, किसानों के लिए बीमा योजनाएं, किसानों को निवेश सहायता और किसानों के लिए मुफ्त बिजली में अंतर का वर्णन किया गया है।
पोस्टरों के जरिए दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों के लिए प्रदान की जाने वाली योजनाओं में ‘कमी’ है जबकि तेलंगाना में दलितों को 10 लाख रुपए प्रदान किये जा रहे हैं।
पोस्टरों में तेलंगाना के 4116 रुपये की तुलना में कांग्रेस शासित राज्यों में वृद्धावस्था पेंशन के लिए प्रदान की जाने वाली ‘अल्प’ राशि पर भी प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की बीमा योजनाओं, निवेश सहायता और मुफ्त बिजली की ‘अनुपस्थिति’ का उल्लेख किया और तेलंगाना राज्य द्वारा बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये, 10 हजार रुपये की निवेश सहायता और किसानों के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली प्रदान किये जाने के बारे में बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *