गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘रेमल’ चक्रवात के बाद त्रिपुरा में बिजली कटौती जारी

अगरतला : त्रिपुरा में चक्रवात रेमल निष्क्रिय होने के दो दिन बाद भी राजधानी अगरतला के कुछ स्थानों सहित राज्य में कई जगहों पर बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हुई है जिससे लोग परेशान हैं और उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
अगरतला के प्रमुख हिस्सों में दो दिनों से अनेक परिवारों के पास पानी खत्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री आवास के समीप शहर के फायर सर्विस चौमुहानी में बुधवार को कई वकीलों ने सड़क पर उतरकर बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शकारी वकीलों ने आरोप लगाया कि पश्चिम त्रिपुरा जिला और सत्र न्यायालय के साथ-साथ अन्य अदालतों में मंगलवार से बिजली कटौती के कारण में कार्यवाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। आज बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई गंभीर मामलों की सुनवाई नहीं हो रही है और लंबे समय तक बिजली कटौती के कारण न्यायाधीशों के कार्यालय काम नहीं कर पा रहे हैं। कथित तौर पर, पूरे राज्य में त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (टीएसईसीएल) कार्यालयों में फोन का जवाब नहीं दिया जा रहा है। टोल-फ्री नंबर को बंद कर दिया गया है और अन्य नंबर पिछले दो दिनों से जवाब नहीं दे रहे हैं। जनता के आक्रोश को रोकने के लिए गांवों में टीएसईसीएल कॉल ऑफिस पिछले दो दिनों से बंद हैं।
इस बीच बिजली मंत्री रतन लाल नाथ ने दावा किया कि टीएसईसीएल के अधिकारी और आउटसोर्स एजेंसियों के कर्मचारी सोमवार रात से लगातार काम कर रहे हैं, यहां तक कि खराब मौसम में भी, लेकिन नुकसान इतना बड़ा और व्यापक है कि वे इसे प्रबंधित नहीं कर सके हैं और कहा कि बिजली लाइनों के टूटने और ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचने के अलावा, बिजली गिरने से कई जगहों पर पूरी प्रणाली ध्वस्त हो गई है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आकलन से पता चला है कि रेमल ने 2.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिजली अवसंरचना को नुकसान पहुंचाया है और दावा किया कि बिजली विभाग को 2000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं और उनमें से आधे से अधिक का समाधान अब तक कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 668 बिजली के खंभे नष्ट हो गए, 234 किमी लाइनें बिजली रहित हो गईं, तार क्षतिग्रस्त हो गए और 82 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने के कारण मई के महीने में अगरतला क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ गई। बिजली विभाग को सूचित किए बिना घरों में एसी का उपयोग कई गुना बढ़ गया, जिससे बिजली की खपत में वृद्धि हुई और क्षतिग्रस्त बिजली ट्रांसफार्मर, ट्रांसमिशन लाइन, और अचानक तूफान और बिजली ने प्रणाली को नाजुक और कमजोर बना दिया।
विपक्ष के नेता और माकपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में सबसे आकर्षक टीएसईसीएल को उनके कैडरों द्वारा लूटा गया और अपने व्यवसाय को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने बाहर से निजी कंपनियों से सेवाएं आउटसोर्स की। उन्होंने कहा कि वाम मोर्चे ने दो दशकों में कई बाधाओं को पार करते हुए टीएसईसीएल की संपत्ति का निर्माण कियाऔर अब कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निचले स्तर पर पिछले छह वर्षों से कोई भर्ती नहीं हुई है, जिसके कारण आज परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *