नई दिल्ली : केंद्र सरकार के महारत्न उपक्रम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने चालू वित्त वर्ष में 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में समेकित आधार पर 3,650 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इस दौरान कंपनी की समेकित आय 11,349 करोड़ रुपये रही। कंपनी की आय और शद्ध लाभ में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
पावरग्रिड द्वारा शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि दूसरी तिमाही में एकल आधार पर उसने कंपनी ने क्रमशः 9 प्रतिशत और 7 प्रतिशत की की वृद्धि दर्ज करते हुए 3,651 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 11,190 करोड़ दर्ज रुपये की आय दर्ज की है।
पावरग्रिड ने अप्रैल-सितंबर 2022-23 की पहली छह महीने में समेकित आधार पर 7,451 रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इस दौरान उसकी समेमित आय 22,518 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी छमाही की तुलना में कंपनी का लाभ 11 प्रतिशत और आय आठ प्रतिशत अधिक है। पहली छमाही में एकल आधार पर कंपनी के का शुद्ध लाभ और आय क्रमशः 7,417 करोड़ रुपये और 22,207 करोड़ रुपये रही। यह एक साल पहले की तुलना में क्रमशः 12 प्रतिशत और सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
कंपनी ने वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में समेकित आधार पर 3,219 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया। समेकित आधार पर कंपनी की सकल अचल संपत्ति 30 सितंबर, 2022 को 2,67,256 करोड़ रुपये के बराबर थी। पावरग्रिड के निदेशक मंडल ने 10 रुपये के अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 5.00 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।
पावरग्रिड का तिमाही समेकित आधार शुद्ध 3,650 करोड़ रुपये
