गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेम कुमार चौधरी, मनीष कुमार कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली : बिहार की विकासशील स्वराज पार्टी के नेता प्रेम चौधरी तथा प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सा मनीष कुमार यादव आज कांग्रेस में शामिल हो गए। बिहार के दोनों प्रसिद्ध नेताओं ने मंगलवार को बिहार कांग्रेस के बिहार मोहन प्रकाश तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में प्रेम कुमार चौधरी और डॉ. मनीष कुमार यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विकासशील स्वराज पार्टी के नेता प्रेम चौधरी ने कहा कि वह अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर रहे है। श्री चौधरी का बिहार के 10 जिलों में खासा प्रभाव माना जाता है और मुख्यतः निषाद समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ है। वह खड़कपुर आईआईटी में महासचिव रहे हैं। बिहार कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा डॉक्टर साहब का चंपारण जिले में अच्छा प्रभाव माना जाता है। वह मछुआरा समुदाय से आते हैं।
श्री चौधरी ने कहा “मैं देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल होकर खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ। मैं कांग्रेस की मजबूती के लिए और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए पूरी तरह से समर्पित भाव से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का युवा कांग्रेस में शामिल होना चाहता है और उसे देश की मजबूती के लिए काम करना चाहिए उनका कहना था कि वह कांग्रेस के लिए कांग्रेस की मजबूती के लिए निरंतर काम करेंगे।”
डॉ मनीष कुमार यादव ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे और बिहार में तथा देश में कांग्रेस की मजबूती के लिए निरंतर पार्टी की दिशा निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *