अहमदाबाद : प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 27 अगस्त को खुलेगा।
कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान के अनुसार प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का आईपीओ 27 अगस्त मंगलवार को खुलेगा। एंकर निवेशक बोली की तिथि सोमवार 26 अगस्त है और ऑफर गुरुवार 29 अगस्त को बंद होगा। ऑफर का प्राइस बैंड 427 से 450 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। न्यूनतम 33 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 33 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं। कुल ऑफर साइज में 1291.4 करोड़ रुपये तक का एक नया निर्गम और 34,200,000 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
कंपनी ने फ्रेश इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग अपनी सहायक कंपनी प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए करने का प्रस्ताव किया है, ताकि हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में चार गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन सेल और चार गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा की स्थापना के लिए आंशिक वित्तपोषण किया जा सके, जिसका अनुमानित मूल्य 968.6 करोड़ रुपये है और जिसे वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 में लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
प्रीमियर एनर्जीज का आईपीओ 27 अगस्त को खुलेगा
