गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

परनीत कौर ने पंजाब का नाम रोशन किया

चंडीगढ़ : भगवंत सिंह मान ने पेरिस में आयोजित तीरन्दाज़ी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय लड़कियों की टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने एक बधाई संदेश में कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि इन लड़कियों ने इस विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विलक्षण उपलब्धि हासिल करते हुये भारतीय लड़कियों की टीम ने मेक्सिको को कम्पाउंड महिला टीम के फ़ाइनल में 234-233 के साथ हराकर स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने विश्व कप में पहली बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा है। मान ने कहा कि यह भी बड़े सम्मान की बात है कि मानसा जिले के गाँव मंढाली की लड़की परनीत कौर तीन सदस्यीय टीम का अहम हिस्सा है। पटियाला के सुरिन्दर सिंह रंधावा भारतीय टीम के कोच हैं। उन्होंने देश का मान बढ़ाने के लिए समूची टीम की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *