गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटावा में ड्यूटी से नदारत पीठासीन अधिकारी निलंबित

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मैनपुरी संसदीय सीट के चुनाव में जसवंतनगर विधानसभा में तैनात एक पीठासीन अधिकारी को ड्यूटी से नदारद रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय आनेपुर विकासखंड महेवा जितेन्द्र दुबे को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत लोकसभा मैनपुरी की विधान सभा जसवन्तनगर में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट इटावा ने पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके कम में 6 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होना निश्चित था, जिसमें सहायक अध्यापक जितेन्द्र दुबे अनुपस्थित रहे ।
इस बाबत सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य उच्चाधिकारियों के द्वारा उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया, परन्तु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया, अतः निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करने/ड्यूिटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में जितेन्द्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी, कार्यालय महेवा इटावा में सम्बद्ध किया जाता है। इस पूरे प्रकरण की जांच हेतु सर्वेश कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी-भरथना, इटावा को नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *