गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल की प्राईमरी सेक्शन रहा अव्वल

  • प्राईमरी की 12 छात्राओं को मिले मेडल
  • पहली से आठवीं कक्षा की करीब 245 छात्राओं को मिले स्वेटर
  • चौधरी बैजनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मेधावी एवं प्रतिभावान छात्राओं के उत्साह एवं मनोबल को दूगना करते हुए चौधरी बैजनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जिला महेंद्रगढ़ स्थित माॅडल सिनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खो-खो खेल में पहला स्थान प्राप्त करने वाली प्राईमरी टीम की बारह कन्याओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

स्कूल में खेल ग्राउंड नहीं होने पर सिमित जगह का प्रयोग करते हुए डीपीई अशोक कुमार द्वारा प्राईमरी सेक्शन की छात्राओं को सफल प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में पहली से आठवीं कक्षा की लगभग 245 बालिकाओं को भी स्वेटर वितरित किए गए। बता दें कि, इससे पूर्व भी विद्यालय में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं को पीजीटी इंग्लिश देवेंद्र वर्मा, पीजीटी ज्योग्रोफी यशपाल सिंह द्वारा करीब 400 छात्राओं को स्टाइलिश हाई नेक डार्क कैप सहित स्वेट स्वेटर वितरित की गई थी।

शनिवार आयोजित चौधरी बैजनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप नारनौल से पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार और विशिष्ट अतिथि स्वरूप रामानंद अग्रवाल, नाँगल चौधरी नगर पालिका चेयर पर्सन प्रिया सैनी ने समारोह में शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता में प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह द्वारा सभी सम्मानित स्वजन एवं अधिकारी का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं को एसडीएम मनोज कुमार ने संबोधित करते हुए स्कूल की छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा, गवर्नमेंट स्कूल की छात्राएँ स्वमं को कम ना समझें, शिक्षा से आप आईएएस, इंजीनियर, डाॅक्टर और अन्य श्रेष्ठ पद पर नियुक्त हो सकते हैं। उन्होंने देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री और संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का भी जिक्र किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई पर भरपूर ध्यान देने और मोबाइल सोशल एप्प व्हाट्सएप्प, फेसबुक, यू-ट्यूब पर सही जानकारी हासिल करने के मकसद से प्रयोग करने की सलाह दी।

साथ ही उन्होंने छात्राओं को कहा, यदि किसी विषय में कोई असुविधा होती है या समझ में नहीं आता है तो छात्राएँ अपने टीचर्स से पूछें। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएंँ दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर चौधरी बैजनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता प्रताप सिंह, मास्टर मेहर चंद, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद सैनी सहित और विद्यालय स्टाॅफ़ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *