गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रायमरी शिक्षक और चपरासी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के एकलव्य मॉडर्न आवासीय स्कूल शाहपुर में आज प्रायमरी शिक्षक व एक चपरासी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने एकलव्य मॉडर्न आवासी स्कूल शाहपुर में प्रायमरी शिक्षाक इंद्रमोहन तिवारी एवं चपरासी गुल्लू सिंह को एक सप्लायर से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
सूत्रों ने बताया कि सप्लायर आलोक कुमार सिंह निवासी भोपाल ने 8 सितंबर को लोकायुक्त में शिकायत देकर बताया था कि मां वैष्णो ट्रेडिंग एजेंसी के माध्यम से शासकीय विभागों में उपकरण और सामग्री की सप्लाई करता है। एकलव्य मॉडर्न आवासीय स्कूल शाहपुर में मेस का संचालन होता है। उसने यहां सामग्री एवं उपकरण सप्लाई किया था। भुगतान करने के एवज में यहां पदस्थ प्राथमिक शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी 10 प्रतिशत कमीशन के मान से 4 लाख रुपए और मेस संचालन के लिए डेढ़ लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहा। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने सत्यापन कराया और शिकायत सही मिलने पर प्राथमिक शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए आज जाल बिछाया। आरोपी इंद्र मोहन तिवारी को अपने साथी चपरासी गुल्लू सिंह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए लेते लोकायुक्त ने पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *