गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रधानमंत्री 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे

नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये लगभग 51,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। रोज़गार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं।

देश भर से नई भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जायेगा। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *