गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्र द्वारा जलाई गईं प्राचार्या की मौत

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पांच दिन पहले एक छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्राचार्या की आज तड़के मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले पांच दिन से बेहद गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती प्राचार्या विमुक्ता शर्मा का आज तड़के निधन हो गया।
सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा को पांच दिन पहले कॉलेज के ही एक छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। इसके बाद आरोपी छात्र ने भी कथित तौर पर खुद को आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। मामले में आरोपी स्वयं भी कथित तौर पर थोड़ा जल गया था, जिसके बाद उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है आरोपी छात्र अपने परीक्षा परिणाम को लेकर आक्रोशित था और इसके चलते उसने ये कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *