गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल से कैदी फरार

गुरदासपुर : पंजाब में गुरदासपुर सिविल अस्पताल में केन्द्रीय जेल से इलाज करवाने आए कैदी ने बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों द्वारा शोर मचाने पर अस्पताल में आए आम लोगों तथा पुलिस कर्मचारियां ने भाग दौड़ कर इस कैदी को सिविल अस्पताल मे गेट से काबू कर अस्पताल मे बनाए कैदी वार्ड मे बंद कर दिया।
कैदी को काबू करने वाले एक नौजवान तथा सिविल अस्पताल मे कैदी वार्ड के इंचार्ज स्टाफ नर्स मोनिका ने मंगलवार को बताया कि गुरजीत सिंह नामक कैदी का सिविल अस्पताल मे इलाज चल रहा था। आज यह कैदी पुलिस कर्मचारियों को बार-बार यह कह रहा था कि उसके पेट मे दर्द है, जिसके कारण इसको चेक किया जा रहा था।

इसी दौरान कैदी गुरजीत सिंह ने कहा कि उसने बाथरूम जाना है। जब यह कैदी बाथरूम गया तो पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर वहां से फरार होने मे सफल हो गया, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों द्वारा शोर मचाने पर लोगों तथा पुलिस कर्मचारियों ने इस कैदी को सिविल अस्पताल में गेट के बाहर से पुन: काबू किया तथा कैदी को कैदी वार्ड मे बंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *