गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उपजेल में फांसी पर लटका मिला कैदी का शव

भुवनेश्वर : ओडिशा में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी का शव बौध विशेष उप कारागार में शनिवार की रात फांसी पर लटका मिला। सूत्रों ने रविवार को बताया कि बौध जिले के बौसुनी थाना क्षेत्र के जमाघाटी गांव के रवींद्र कुमार मेहर का शव जेल के बाथरूम में बंद कैदियों ने लटका पाया। रवींद्र खाना खाने के बाद वॉशरूम गया लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में जेल के कुछ कैदियों ने उसे वॉशरूम में लटका पाया।
शव को उसके परिवार के सदस्यों, पुलिस और जेल अधिकारियों की मौजूदगी में नीचे लाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए बौध जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया। रवींद्र की मृत्यु का सटीक कारण का अभीतक पता नहीं चल सका है, हालांकि यह संदेह है कि उसने आत्महत्या की थी। रवींद्र को 2015 में अपने परिवार के दो सदस्यों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2018 में एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जेल अधिकारियों ने कहा कि मानसिक बीमारी के लिए 2017 से उनका इलाज भी चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *