गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिसकर्मियों को चमका देकर भागा कैदी

पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में हुआ था भर्ती
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। कैदी पर एक हत्या का आरोप था। 29 अक्टूबर को ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला कारागार देवरिया भेजा था। हत्यारोपी बंदी के फरार होने की सूचना मिलने पर पुलि महकमें में हड़कंप मच गया।
30-31 अक्टूबर को कैदी ने बंदी रक्षकों से पेट दर्द की बात कही। इस पर जेल प्रशासन ने उसे जेल के डॉक्टरों से दिखाया। इसके बाद चिकित्सक ने सोमवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जेल प्रशासन ने कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मंगलवारी की देर शाम कैदी मौका देखते ही फरार हो गया। जब इस बात सूचना पुलिस को मिली तो महकमें में हड़कंप मच गया।
सीओ श्रीयश त्रिपाठी और कोतवाल कपिलदेव चौधरी जिला अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद फरार चल रहे बंदी को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरा अस्पताल की छानबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
क्या था मामला
ये मामला कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज की है। 28 सितंबर 2022 की रात 35 साल की विधवा पूजा की हत्या हो गयी थी। हत्यारे ने दीवार पर तीन लोगों का नाम खून से लिखा था। इस मामले में मृतका के पिता कांता प्रसाद की तहरीर पर पूजा की सास समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *