गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रियंका दौसा में जनसभा को करेगी संबोधित

जयपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शु्क्रवार को राजस्थान के दौसा जिले में एक जनसभा को संबोधित करेगी। प्रियंका गांधी केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ईआरसीपी से प्रभावित होने वाले 13 जिलों में चल रहे जन-जागरण अभियान के तहत् 20 अक्टूबर को दौसा जिले के कांदोली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर स्थित भारत जोड़ो स्थल पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दौसा जिले में सिकराय विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले कांदोली गांव में भारत जोड़ो सभा स्थल जहां भारत जोड़ो यात्रा के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं भारत यात्रियों का विश्राम स्थल तैयार हुआ था, उसी स्थान पर शुक्रवार को श्रीमती प्रियंका गांधी पूर्वाह्न ग्यारह बजे जनसभा को संबोधित करेगी। उन्होंने बताया कि जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी अमृता धवन सहित कांग्रेस कई नेता भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि जनसभा की तैयारी के लिए जयपुर शहर, जयपुर देहात, दौसा अलवर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा बैठक कर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गई है तथा सभी नेता मंडल स्तर पर सभाएं कर अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में लोग शामिल हो इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *