गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रियंका अलवर में करेंगी रोड शो

अलवर : प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रैल को अलवर आयेंगी तथा एक रोड शो में भी भाग लेंगी। प्रियंका हेलीकॉप्टर से 10 बजे अलवर आयेंगी तथा लोकसभा के प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में अलवर शहर में रोड शो करेंगी।
रोड शो की शुरुआत कंपनी बाग, मन्नी का बढ़, चर्च रोड, नगर निगम, होप सर्कस, कलाकंद मार्केट,घंटाघर, काशीराम चैराहा, रोड नंबर 2, मेव बोर्डिंग, भगत सिंह चैराहा तक रहेगा। रोड शो में राजस्थान के प्रभारी महासचिव सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अलवर लोकसभा प्रत्याशी ललित यादव सहित अनेक नेता मौजूद रहेंगे।
इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर सभी लोगों में जोश है। अलवर की जनता उनके स्वागत के लिए तैयार है और वह पहली बार अलवर आ रही हैं जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गांधी परिवार ने जो काम किया है कुर्बानी दी है। अलवर में विकास का काम किया है वह ऐतिहासिक रहा है और कांग्रेस के कार्य को देखते हुए यह रोड शो ऐतिहासिक होगा।
उन्होंने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस के प्रति माहौल बना हुआ है। दस साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हो गए लेकिन कोई भी वर्ग खुश नहीं है। अंबानी, अडानी ,टाटा बिरला की कंपनियों का ही विकास जरूर हुआ है। उनकी सारी गारंटियां फेल हो गई जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है और निश्चित रूप से इंडिया समूह की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *