मुरैना : प्रियंका गांधी वाड्रा मुरैना संसदीय क्षेत्र में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की स्थानीय इकाई के अनुसार श्रीमती वाड्रा दोेपहर में यहां पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और वरिष्ठ नेता अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। मुरैना में राज्य के तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होगा।
