नई दिल्ली : प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को उत्तराखंड में दो चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगी। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया की श्रीमती वाड्रा राज्य के रामनगर और रुड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार “श्रीमती वाड्रा शनिवार 13 अप्रैल को उत्तराखंड के रामनगर और रुड़की में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगी।उनके अनुसार भाजपा निर्मित बेरोजगारी, महंगाई, पेपरलीक, महिलाओं के खिलाफ खुलेआम अत्याचार से निराश उत्तराखंड की जनता दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट करने जा रही है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।”
