गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनटीपीसी ऊंचाहार में दो इकाइयाें से उत्पादन बाधित

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार स्थिति नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) की दो इकाईयो में तकनीकी खराबी आने से विद्युत उत्पादन बाधित हुआ है। एनटीपीसी की प्रवक्ता कोमल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि एनटीपीसी की एक और दो नंबर इकाई में तकनीकी खराबी आने से इसके द्वारा होने वाला विद्युत उत्पादन बाधित हुआ है। इन दोनों इकाईयो से 210-210 मेगावाट विद्युत उत्पादन होता है।
गौरतलब है कि एनटीपीसी में छह विद्युत उत्पादन इकाईयां है। जिनसे कुल 1560 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होता है। हर इकाई से अलग अलग क्षमता का उत्पादन होता है। इन छह इकाइयों में एक इकाई सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन करती है जबकि कोयले से बिजली बनाती है।
वर्तमान में शेष इकाइयों से करीब 1100 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन हो रहा है। प्रवक्ता के मुताबिक तकनीकी खराबी दूर करने के लिए टीमें लगी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही खराब यूनिट को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *