गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ: अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र और मानवशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इको रेस्टोरेशन और म्यूजिक क्लब के साथ मिलकर उप्र स्थापना दिवस पर कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो बीना राय के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. उपमा चतुर्वेदी, डीन प्रो. प्रीति अवस्थी ,डॉ नीतू अग्रवाल,और सुश्री मौलीश्री शुक्ला ने किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में म्यूजिक क्लब की अध्यक्षा पलक शर्मा ने उत्तरप्रदेश राज्य का परिचय दिया और प्राचार्या प्रो बीना राय को संबोधन हेतु आमंत्रित किया । प्रो. राय ने अपने संबोधन उत्तरप्रदेश के स्थापना दिवस पर सबको बधाई दी और छात्राओं में जोश भरते हुए उत्तरप्रदेश राज्य के बारे में विशेष जानकारियों को साझा किया ।छात्रा फाल्गुनी राव द्वारा ब्रज क्षेत्र को केंद्रित ब्रजभाषा में लोक गीत प्रस्तुत किया गया। वर्तिका मिश्र द्वारा उत्तरप्रदेश और भारत की सांस्कृतिक विविधता के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया गया। सांस्कृतिक एकता को समेटे हुए एक भोजपुरी लोकसंगीत का प्रस्तुतिकरण छात्रा अवंतिका द्वारा किया गया।ईको रेस्टोरेशन क्लब की सुश्री श्रीना और अंजली द्वारा राज्य और देश की बायो डाइवर्सिटी के बारे में प्रस्तुतिकरण किया गया। ठुमरी का प्रस्तुतिकरण चयनिका शुक्ला और कत्थक का प्रस्तुतिकरण तनिष्का के द्वारा किया गया।अतिथि मुख्य वक्ता सुनील सत्यवक्ता के द्वारा उत्तरप्रदेश के टूरिज्म क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला गया और अंत मे पलक शर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *