श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बारामूला जिले में पाकिस्तान से आतंकवादी हरकतों को अंजाम देने वाले सात कथित आतंकवादी आकाओं की संपत्तियों को कुर्क किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायालय द्वारा पारित कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद, बारामूला पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी आकाओं की लाखों की संपत्ति (13 कनाल) जमीन कुर्क कर ली। उन्होंने कहा, “ आतंकवादी संचालकों के खिलाफ आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धाराओं और अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और संपत्ति कुर्क की गयी है। ”
पाकिस्तान स्थित संचालकों की पहचान शेखपोरा निवासी शब्बीर अहमद सोफी, वारिपोरा पाइन के गुलाम नबी अलाई, वारपोरा बाला के गुलाम नबी शेख, शरीफ उद दीन चोपन, रेशीपोरा ऑथूरा के गुल्ला शेख, सलूसा के मोहम्मद रफीक खान और फ्रास्टर तिलगाम के अब्दुल हमीद पार्रे के रूप में की गयी है।
पाकिस्तान के सात आतंकवादी आकाओं की संपत्तियां कुर्क
