गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तंत्र के नाम पर ठगने वालों की संपत्ति कुर्क

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के बसईमोहम्मदपुर क्षेत्र में तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए 87 लाख की संपत्ति को कुर्क किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव सोफीपुर निवासी महाराज सिंह अपनी पत्नी पुष्पा देवी व पुत्रों के साथ तंत्र विद्या के नाम पर सीधे साधे लोगों से अवैध वसूली करते थे। महाराज उसकी पत्नी व पुत्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमें पीड़ितों द्वारा दर्ज कराए गए ‌थे। पीड़ितों से आरोपी महाराज सिंह उसकी पत्नी पुष्पा देवी और पुत्रों ने लाखों की ठगी करने के साथ ही चल और अचल सं‌पत्ति को अर्जित किया गया था। इस पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी रविरंजन के निर्देश पर आरोपियों की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है।
कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब 87 लाख 22 हजार 750 रुपये है। कुर्क की गई संपत्ति में एक बुलेरो कार, एक्टिवा स्कूटी, प्लॉट, दुकान के साथ अन्य संपत्ति शामिल है। आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने से पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा मुनादी भी कराई गई ‌थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *