गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मादक पदार्थ निवारक अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत शनिवार को बारामूला जिले में एक ड्रग तस्कर का दो मंजिला आवासीय घर कुर्क कर लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उरी के दर्दकोट में स्थित आवासीय घर की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। कुख्यात ड्रग तस्कर आजाद अहमद मीर उरी के दर्दकोट का मूल निवासी है।
पुलिस द्वारा की गई जांच और पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई थी।
पुलिस ने कहा, “ प्रथम दृष्टया यह संपत्ति ड्रग तस्कर द्वारा ‘नारकोटिक ड्रग और साइकोट्रोपिक ’पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *