श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बारामूला जिले में पाकिस्तान स्थित दो आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप न्यायाधीश उरी से कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद पुलिस ने पाकिस्तान स्थित दो आतंकवादियों की लाखों की एक कनाल और 11 मरला सहित संपत्ति कुर्क की।
नवारुंडा निवासी मोहम्मद आरिफ बादल और गौहल्लन उरी के मोहम्मद बशीर के खिलाफ कार्रवाई 83 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीसी) की धाराओं के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि इस साल अब तक बारामूला जिले में 20 आतंकवादी संचालकों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गयी है।
पाकिस्तान के दो आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क
